
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक परान करने वाली खबर सामने आई है। 22 फरवरी को गैंगरेप की कोशिश में नाकाम होने पर आरोपियों द्वारा जलाई गई छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। छात्रा का लखनऊ में इलाज चल रहा था। लखनऊ में ही उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
Published: undefined
गौरतलब है कि बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को नगरिया चौराहे पर राजमार्ग के पास रहस्यमय परिस्थितियों में अधजली हालत में पाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। खबरों के मुताबिक, 22 फरवरी की सुबह वह पिता के साथ कॉलेज आई थी। शाम को वह अधजली हालत में तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास मिली थी। इसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी थी। मरने वाली छात्रा स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की छात्रा है। स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का है।
Published: undefined
स्वामी चिन्मयानंद का एसएस कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है। साल 2019 में एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा ने स्वामी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस मामले में स्वयं छात्रा और उसके साथियों पर भी ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined