हालात

यूपी: लखनऊ में रामनवमी समारोह में 'तेज म्यूजिक' को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प

एक समूह के छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में बिना अनुमति के तेज म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताने पर सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद छात्र कुलपति आवास का घेराव करने पहुंचे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को रामनवमी समारोह के दौरान 'तेज म्यूजिक' को लेकर दो छात्र समूह आपस में भिड़ गए।

झड़प के बाद छात्रों ने रात में कुलपति संजय कुमार के आवास का घेराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कहा कि रामनवमी समारोह के दौरान 'तेज म्यूजिक' को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हुई।

एक समूह के छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में बिना अनुमति के तेज म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताने पर सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद छात्र कुलपति आवास का घेराव करने पहुंचे।

उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी, फिर भी परिसर में म्यूजिक सिस्टम बजाया गया।

बीबीएयू के अधिकारियों ने कहा कि डीजे को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?