हालात

क्या लालू यादव के लिए यूपी में जालौन के डीएम ने किया था जज को फोन? योगी सरकार ने दिए जांच के आदेश 

चारा घोटाला में सजा के ऐलान से पहले लालू यादव की पैरवी करना उत्तर प्रदेश के दो अधिकारियों को मंहगा पड़ सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जालौन जिले के डीएम और एसडीएम के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया जेल में सजा काट रहे लालू यादव और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव की पैरवी करना उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए मंहगा पड़ गया है। चारा घोटाला के एक मामले में सजा के ऐलान से पहले सीबीआई जज को फोन कर लालू यादव के लिए सिफारिश करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के दोनों बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

खबरों के मुताबिक, चारा घोटाला के एक मामले में दोषी ठहराए गए लालू यादव की सजा के ऐलान से पहले रांची की विशेष सीबीआई अदालत के जज शिवपाल सिंह को जालौन के डीएम मन्नान अख्तर और एक एसडीएम भैरपाल सिंह ने फोन किया था और कथित तौर पर लालू यादव को कम सजा देने की सिफारिश की थी।

यूपी सरकार, सीएम कार्यालय और यूपी सीएम कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर जारी सूचना के मुताबिक, इस जांच की जिम्मेदारी झांसी मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता को सौंपी गई है। हालांकि, मीडिया में खबर आने के बाद दोनों अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है।

फोटोः सोशल मीडिया

जालैन के जिलाधिकारी मन्नान अख्तर का कहना है, “सीबीआई के विशेष जज शिवपाल सिंह से मेरी कभी भी फोन पर कोई बात नहीं हुई है। मैं यहां सिर्फ 4 महीनों से हूं और इस दौरान नवंबर में एक जमीन विवाद के सिलसिले में वह हमसे मिलने आए थे। उस दौरान किसी और मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई थी।” जिलाधिकारी ने कहा, “आखिर कैसे बिना किसी सबूत के कोई इस तरह के गंभीर आरोप लगा सकता है। अख्तर ने बताया, मैं असम का रहने वाला हूं और उत्तर प्रदेश में नौकरी कर रहा हूं, मेरा लालू जी के साथ किसी तरह का संबंध नहीं है।”

जालौन के अनुमंडल अधिकारी भैरपाल सिंह का भी कहना है कि सीबीआई जज शिवपाल सिंह से लालू यादव के संबंध में कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जज से बात जरूर हुई थी लेकिन लालू यादव के संबंध में नहीं बल्कि जालौन में एक भूमि विवाद। क्योंकि शिवपाल सिंह जालौन के रहने वाले हैं और उनके परिवार का वहां जमीनी विवाद चल रहा है।

बहुचर्चित चारा घोटाला के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को साढ़े तीन साल की जेल और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फिलहाल राजद प्रमुख रांची के बिरसा मुंडा केंद्री जेल में अपनी सजा काट रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा