
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जर्मनी दौरे पर गए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को वहां से ब्रिटेन का वीजा नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें अपना इंग्लैंड दौरा रद्द करना पड़ा है। वह जर्मनी से अब सीधे लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से मौर्य को एनओसी दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद ब्रिटेन ने उन्हें वीजा नहीं दिया है।
Published: undefined
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी के दौरे पर रवाना हुए थे। मौर्य के साथ आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा भी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ कई अहम समझौते किए। इसके बाद 25 से 27 फरवरी के बीच उनका कार्यक्रम यूनाइटेड किंगडम में निर्धारित था। डिप्टी सीएम के साथ आईटी मंत्री सुनील शर्मा को भी इंग्लैंड दौरे पर जाना था।
Published: undefined
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि केशव प्रसाद मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा देने से क्यों मना कर दिया है। इधर मौर्य को ब्रिटेन का वीजा नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार या बीजेपी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मौर्य और सीएम के प्रदेश लौटने पर इस मामले पर स्थिति स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि भारत सरकार का इस पर क्या रुख रहता है।
Published: undefined
उधर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान जापान के दौरे पर हैं। सीएम योगी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। सीएम ने दावा किया कि इस दौरान 90 हजार करोड़ रुपये के एमओयू मिले हैं, जबकि जापान और यामानाशी में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं सिंगापुर में 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू और करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined