उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश में बारिश के दौरान अलग-अलग हादसों में अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। दर्जनों मकान धाराशाई हो गए हैं। पिछले 24 घंटे से हो रही मसूलाधार बारिश में चारों तरफ से तबाही की खबर है। 24 घंटे के भीतर पूर्वांचल में 17, अवध में 15, प्रयागराज में 14 और बुंदेलखंड में 7, सहारनपुर और कानपुर में 1-1 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बांदा जिले में आसमानी बिजली गिरने से 2 लोगों की जान चली गई। भारी बारिश को देखते हुए लखनऊ में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
Published: 28 Sep 2019, 12:06 PM IST
बारिश के दौरान कच्चे मकान गिरने से ज्यादा तर लोगों की जान गई है। खबरों के मुताबिक, बारिश के बीच अमेठी में सबसे ज्यादा तबाही मची है। अमेठी में दीवार गिरने से एक दंपति समेत कई लोगों की जान चली गई। बारिश के बीच बाराबंकी में 3, अंबेडकरनगर में 2 और सीतापुर, अयोध्या और रायबरेली में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। रुदौली, मिल्कीपुर, अमानीगंज, पटरंगा में मकान ढहने से कई लोगों के घायल होने की खबर है।
Published: 28 Sep 2019, 12:06 PM IST
मूसलाधार बारिश से प्रयागराज और उसके नजदीकी जिलों में भारी बारिश से तबाही मची है। प्रतापगढ़ में एक घर गिरने के बाद कोहराम मच गया। मलबे में दबकर 9 लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी बारिश के बाद प्रतापगढ़ के कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बारिश का पानी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी घुस गया है। बारिश की वजह से कई स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कौशाम्बी के सिराथू में दीवार गिरने से किशोर न्याय बोर्ड के पीठासीन अध्यक्ष की जान चली गई। वहीं प्रयागराज के मऊआईमा और हंडिया में कच्चे मकान गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है।
Published: 28 Sep 2019, 12:06 PM IST
मूसलाधारा बारिश से पूर्वांचल में भी भारी तबाही हुई है। पूर्वांचल में लगातार दो दिनों से हो बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। खबरों के मुताबित, शुक्रवार को भारी बारिश के बीच 160 से ज्याद कच्चे मकान ढह गए। मलबे में दबने से 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं चंदौली में पांच लोगों, भदोही में दंपति समेत 3, वाराणसी में 6 और आजमगढ़-जौनपुर में 1-1 व्यक्ति की जान चली गई है। मूसलाधार बारिश के बाद जहां सड़कों पर पानी भर गया है, वहीं कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई है।
Published: 28 Sep 2019, 12:06 PM IST
भदोही में बारिश के बीच टिन शेड पर एक कच्चा मकान गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवती घायल हो गई। कोइरौना इलाके के मझगवां गांव में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। भदोही में 100 से ज्यादा कच्चे मकानों के गिरने की खबर है। वहीं वाराणसी में चोलापुर इलाके में 12 कच्चे माकानों के गिरने की खबर है। वाराणसी में बारिश के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है।
Published: 28 Sep 2019, 12:06 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 28 Sep 2019, 12:06 PM IST