हालात

UP: बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस

यह घटना बरेली के सुभाष नगर इलाके की है, जहां दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी (सेवानिवृत्त सीओ) का घर है। अचानक हुई गोलीबारी से कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पैतृक घर के बाहर शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस मामले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर ली है।

Published: undefined

फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप

यह घटना बरेली के सुभाष नगर इलाके की है, जहां दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी (सेवानिवृत्त सीओ) का घर है। अचानक हुई गोलीबारी से कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Published: undefined

पुलिस ने बनाई विशेष टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है। एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं संदिग्धों की तलाश में छापेमारी भी शुरू की गई है।

Published: undefined

FIR दर्ज, सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, दिशा पाटनी के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घर के बार सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। घटना स्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी घर के बाहर तैनात नजर आ रहे हैं।

Published: undefined

गोल्डी बरार का नाम फिर सुर्खियों में

गैंगस्टर गोल्डी बरार, जो कनाडा में बैठकर कई अपराधों की साजिश रचने के लिए कुख्यात है, ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। बरार पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों में अपना नाम जोड़ चुका है। पुलिस अब उसके इस दावे की भी जांच कर रही है कि आखिरकार इस घटना को अंजाम देने के पीछे असली मकसद क्या था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने भारत को लिखा पत्र और रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन से यूक्रेन के शहरों पर किया हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश के दौलतपुर गांव में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान गिरा, कई मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

  • ,
  • बजट भाषण को लेकर डेरेक ओ ब्रायन का हमला, 'अल्पसंख्यकों का जिक्र नहीं होना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,048 अंक लुढ़का और रुपया भी लुढ़का

  • ,
  • 'हरदीप-एपस्टीन का रिश्ता क्या कहलाता है' - लॉन्च से पहले डिजिटल इंडिया की खबर लीक कैसे हुई -कांग्रेस