
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा जिले के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में हेलीकॉप्टर जैसे दिखने वाला ड्रोन गिरने की घटना को लेकर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा है। सपा अध्यक्ष ने कहा तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में कोई भी परीक्षण सफल क्यों नहीं हो पाता है।
Published: undefined
दरअसल, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक हेलीकॉप्टर जैसे दिखने वाला ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Published: undefined
अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूं के खेत में गिरने से इटावा जिले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहां आ गिरी है।"
उन्होंने कहा, "अगर ये किसी सरकारी परीक्षण-टेस्ट या एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर आगाह करना था। जब ये विश्वास ही नहीं है कि ड्रोन उड़ेगा कि नहीं तो आम लोगों के इलाके में इसे उड़ाने का जोखिम क्यों उठाया गया। कहीं ये खेत की बजाय आस-पास की किसी बस्ती पर गिर जाता तो इस दुर्घटना से किसी भी तरह की जान-माल की हानि हो सकती थी।"
Published: undefined
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से इस मामले की जांच के साथ ही जिस किसान के खेत में यह ड्रोन गिरा उसके लिए मुआवजे की भी मांग की है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में कोई भी परीक्षण सफल क्यों नहीं हो पाता है। अखिलेश ने कहा, "सैफई की जनता कह रही है जब भाजपाई ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे हैं तो सैफई की उस हवाई-पट्टी से जहाज़ क्या उड़ाएंगे, बीजेपी ने जिस रनवे को राजनीतिक विद्वेषवश बिना रखरखाव के उपेक्षित छोड़ दिया है।"
Published: undefined
बता दें कि इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने स्थिति को संभाला। प्रशासन के अनुसार यह ड्रोन नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति से हो रही टेस्ट फ्लाइट के दौरान तकनीकी कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined