हालात

यूपी: विधानमंडल बजट सत्र की आज से शुरुआत, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्ष कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और निराश्रित पशुओं की समस्याओं को लेकर सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में है। पांच फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू होगा। वर्ष का प्रथम सत्र होने के नाते इसकी शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण में राज्यपाल सरकार के कामकाज का ब्यौरा देंगी। विपक्ष कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों व निराश्रित पशुओं की समस्याओं को लेकर सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में है।

पांच फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 6 और 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। आठ फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्ययक पर साधारण चर्चा होगी। 10 और 12 फरवरी को आय-व्ययक पर चर्चा के साथ अनुदान की मांगों पर विचार होगा। बजट प्रस्ताव पर मतदान होगा। 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पुनःस्थापन कर उसे पारित किया जाएगा। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया कि सत्र अधिक से अधिक समय तक चलाया जाएगा।

सदन की कार्यवाही 12 फरवरी तक चलाए जाने की सहमति बनी। इसमें तमाम संसदीय कार्य बजट और विधेयक आदि पारित कराए जाने की तैयारी है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता व संसदीय मर्यादा से रखे। इससे सार्थक मुद्दों और चर्चा हो सके।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी नेताओं को आश्वस्त किया है कि सरकार पूरी गम्भीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ सदन में प्राप्त सदस्यों के प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के नेता मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने कहा कि सदन चलाए जाने में हमारी पार्टी पूरा सहयोग करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे