हालात

यूपी: प्रयागराज में निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरी ने गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, सकते में साधु-संत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरी ने अखाड़े के अंदर ही अपने कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से अखाड़े के साधु-संत समेत प्रशासनिक अमला सकते में है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रयागराज जिले के दरियागंज क्षेत्र में निरंजनी अखाड़ा के महंत आशीष गिरी महाराज ने रविवार की सुबह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (सिटी) बृजेश श्रीवास्तव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि महाराज उच्च रक्तचाप और पेट की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उनका लीवर भी काफी प्रभावित हुआ था।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने आज सुबह 8 बजे ही आशीष गिरी से फोन पर बात कर उन्हें नाश्ते पर आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, "आशीष गिरी ने कहा था कि वे स्नान करने के बाद नाश्ते के लिए जरूर आएंगे, लेकिन वे नहीं पहुंचे। जब अन्य संत दूसरे तल पर स्थित उनके कमरे में गए तो उनका शव खून से सना जमीन पर पड़ा था।"

अखाड़ा परिषद के प्रमुख ने यह भी बताया कि आशीष गिरी को कुछ दिन पहले ही कमजोरी की शिकायत के कारण देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा, "डॉक्टरों द्वारा धूम्रपान और मद्यपान को उनकी बीमारी की वजह बताए जाने के बाद से वह तनाव में थे।"

महंत आशीष गिरी के आत्महत्या की खबर के बाद संतों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि महंत आशीष गिरी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य भी हैं. साथ ही साथ महंत आशीष गिरी निरंजनी अखाड़े के सचिव भी थे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने दी 'तबाह' करने की धमकी, ईरानी सेना के जनरल बोले 'ये रणनीतिक हताशा' का संकेत

  • ,
  • ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कहा- पुरानी वोटर लिस्ट से फिर से मतदान कराया जाए

  • ,
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है दिल्ली: नाबालिग के साथ गैंगरेप से आक्रोश, छात्राओं ने निकाला यूनिटी मार्च