हालात

मैनपुरी उपचुनाव: जनसभा में मंच पर भतीजे अखिलेश ने चाचा शिवपाल के छुए पैर, विरोधियों को एकजुट होने का दिया संदेश

मैनपुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि शाक्य राजनीति की दुनिया में खुद को मुलायम सिंह यादव का ही चेला कहते हैं, और वह शिवपाल सिंह यादव के करीबियों में शुमार किए जाते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया Admin

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी सीट नाक की लड़ाई बन गई है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर समाजवाद पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं।

उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए आपसी कलह को दूर कर अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं। ऐसी एक तस्वीर सैफई में आयोजित जनसभा से नजर आई। स्टेज पर पहले ही शिवपाल यादव मौजूद थे। जैसे ही अखिलेश यादव स्टेज पर पहुंचे उन्होंने शिवपाल यादव के पैर छुए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुलायम सिंह यादव के निधन से पहले अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच कहल की खबरें आम थीं। लेकिन उपचुनाव के बीच इस वीडियो के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सवाल यह है कि चाचा और भतीजे के बीच जो कलह था वह मिट चुका है?

मैनपुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी भी कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इस सीट पर बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। 58 साल के शाक्य 13वीं और 14वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी के ही सदस्य रहे हैं, और उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह राजनीति की दुनिया में खुद को मुलायम सिंह यादव का ही चेला कहते हैं, और वह शिवपाल सिंह यादव के करीबियों में शुमार किए जाते रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत