हालात

UP: आगरा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, पांच लोगों की मौत

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद कालीचरण ने बताया कि कार तेजी से आयी और सड़क के डिवाइडर में टक्कर मारती हुई सड़क के किनारे लोगों को चपेट में ले लिया। मौके पर सात लोग घायल हुए थे, जिसमें से पांच की मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर   फोटो: सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस आयुक्तालय के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने शुक्रवार रात कई लोगों को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शेष मणि उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा थाना न्यू आगरा इलाके में केंद्रीय हिंदी संस्थान से आगे नगला बूढ़ी पर हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बबली (33), भानु प्रताप (25), कमल (23), कृष्णा (20) और बंटेश (21) के रूप में हुई हैं। मृतकों में से भानु प्रताप एक निजी कंपनी के पार्सल डिलीवरी करने का काम करता था।

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद कालीचरण ने बताया कि कार तेजी से आयी और सड़क के डिवाइडर में टक्कर मारती हुई सड़क के किनारे लोगों को चपेट में ले लिया। मौके पर सात लोग घायल हुए थे, जिसमें से पांच की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों राहुल और गोलू का उपचार जारी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। एसीपी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार