हालात

यूपी: ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी में लगी भीषण आग, दो फ्लैट जलकर राख, मची अफरातफरी

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में स्थित गौर सिटी-2 के 16वें एवेन्यू में दो फ्लैट में आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ लोग इमारत में फंस गए। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्राशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और इमारत में फंसे लोगों को निकाला गया। 20 मंजिला इमारत के दो फ्लैट इस आग में पूरी तरह खाक हो गए। वहीं, चार फ्लैट आग में झुलस गए।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।

नोएडा के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया, "गौर सिटी के 16वें एवेन्यू से करीब 9:35 पर हमें आग की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए हमारी 3 गाड़ियां रवाना हुई। आग बंद फ्लैट में लगी है। फ्लैट में रहने वाले लोग कल ही बाहर चले गए थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरे मंजिल की आग के कारण तीसरे मंजिल तक आग पहुंच गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Mar 2024, 11:58 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति