
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक निजी अस्पताल को 30 से अधिक बुखार रोगियों का राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर के किनारे फुटपाथ पर इलाज करने के आरोप में सील कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मरीजों के परिवार का गुस्सा भड़क उठा था, जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को मंगलवार को अस्पताल को सील करना पड़ा। बाद में मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, शहर में बुखार रोगियों की बढ़ती संख्या के कारण जब एक निजी अस्पताल के कमरे पूर्ण रूप से भर गए थे, तो नर्सिंग होम ने अपने सामने से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 की सर्विस लेन पर बने फुटपाथ पर इलाज की व्यवस्था करते हुए मरीजों का वहां इलाज शुरू कर दिया था।
Published: undefined
इस पर फिरोजाबाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार प्रेमी ने कहा, "नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है और एक अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति पूरे मामले की जांच कर रही है। सभी रोगियों को सरकारी केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने कहा कि जिले में 64 सक्रिय शिविर हैं और बुखार वाले लोगों सहित 5,000 लोगों का वहां इलाज चल रहा है।
Published: undefined
बता दें कि फिरोजाबाद में अगस्त से अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 4,800 के पार जाने के साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में बिस्तर भर गए हैं। पिछले 24 घंटों में चार और मौतों के साथ, फिरोजाबाद जिले में मरने वालों की कुल संख्या- जो डेंगू के प्रकोप का केंद्र बन गया है, मंगलवार को 265 को छू गया। इनमें से 228 बच्चे शामिल हैं। हालांकि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दावा किया कि डेंगू जैसे लक्षणों के कारण केवल 63 मौतें हुई हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined