हालात

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले 28 हजार से ज्यादा केस, 372 लोगों ने जान गंवाई

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 28 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 372 लोगों की मौत हुई है। राजधानी लखनऊ में भी 1982 नए केस मिले हैं और 25 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई है। बीते 24 घंटों में राज्य में 28,076 नए केस सामने आए हैं और 372 लोगों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान राज्य में 33,117 लोगो को अस्पतालों से छुट्टी भी मिली है। कोविड की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 14 लाख 53 हजार 679 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश मे 26780 नए संक्रमित मिले और 353 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा