हालात

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, शनिवार को सामने आए 30 हजार से ज्यादा नए केस, 303 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 30,317 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 303 लोगों की मृत्यु भी दर्ज की गई है।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

उत्तर प्रदेश में सरकार के तमाम दावों के बावजूद कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30,317 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 303 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि इन बीते 24 घंटों में 38,826 लगों की अस्पताल से छुट्टी भी हुई।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 2,66,326 सैंपल्स की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 4,10,64,661 टेस्ट किए जा चुके हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज (शनिवार 1 मई) से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का काम शुरु हो गया। इस अभियान के तहत सिर्फ उन्हीं जिलों में इस आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है जहां 9 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव मामले गहैं। जिन जिलों में यह कार्यक्रम शुरु हुआ है उनमें लखनऊ, कानपुर, बरेली, मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा