हालात

उत्तर प्रदेश में दोगुना रफ्तार से बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटों में सक्रिय मामले पहुंचे 9 हजार के पार

उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप तेज होने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना के सक्रिया मामलों की संख्या 9 हजार के पार हो गई है। सर्वाधिक नए मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है। दो गुना रफ्तार से केसों की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को सक्रिय मामले बढ़कर 9195 हो गए। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना से 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह में अब तक 28 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 1446 नए मरीज सामने आए। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

होली के त्योहार के मद्देनजर पिछले 24 घंटों में महज 64519 कोरोना सैम्पल की ही जांच हो सकी। पिछले 24 घंटों में राज्य में 918 कोरोना के नए मरीज मिले और 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले कोरोना से प्रदेश में पांच मौतें हुई थीं। मंगलवार को कुल 382 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों में सर्वाधिक 2919 सक्रिय मरीज लखनऊ में हैं।

बीते 24 घंटों में लखनऊ में 446 नए कोरोना संक्रमित मिले, चार लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई और 120 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। लखनऊ के मुकाबले प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिलने का ग्राफ कम रहा। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 39 नए केस मिले। कानपुर नगर में 35 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत कोरोना से हुई। प्रयागराज में 36 नए मामले मिले जबकि वाराणसी में 28 नए कोरोना मरीजों की जानकारी मिली। प्रतापगढ़ में 24, गोरखपुर में 23 नए मरीज मिले हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा