हालात

यूपी: RPF जवानों को चलती ट्रेन से फेंकने वाले बदमाश का STF ने किया एनकाउंटर, पुलिस ने घोषित कर रखा था 1 लाख का इनाम

आरोपी मोहम्मद जाहिद शराब तस्करों की गैंग से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि जाहिद ने बीते अगस्त महीने की 19-20 तारीख की रात में बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दो आरपीएफ जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या के मामले में आरोपी मोहम्मद जाहिद का पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एनकाउंटर कर दिया है। यह मुठभेड़ गाजीपुर के दिलदारनगर थाना इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाश को गोली लगी। इसके बाद घायल हालत में आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी जाहिद पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद जाहिद शराब तस्करों की गैंग से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि जाहिद ने बीते अगस्त महीने की 19-20 तारीख की रात में बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था।

एसटीएफ के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि 19-20 अगस्त की रात को दो आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15631) में अवैध शराब की तस्करी को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान शराब तस्करों ने दोनों कांस्टेबलों की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें चलती ट्रेन से फेंक दिया। दोनों जवानों की मौत हो गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर गहमर कोतवाली क्षेत्र में दोनों आरपीएफ जवानों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले थे।

आरोपी मोहम्मद जाहिद बिहार के फुलवारी शरीफ का रहने वाला था। उसके ऊपर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं। लंबे समय से वह फरार चल रहा था। एसटीएफ की टीम ने गाजीपुर जिले के दिलदारनगर इलाके में मुठभेड़ में आरोपी जाहिद को घेर लिया। इस दौरान वह पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस और एक बैग अवैध देसी शराब बरामद की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा