हालात

मोदी के गुजरात में अगड़ों ने रोकी दलित की शव यात्रा, मृतका के बेटे की पिटाई

पीएम नरेंद्र मोदी के राज्य गुजरात में दलितों पर हमले और उनके उत्पीड़न का नया मामला सामने आया है। पंचमहल में एक दलित की शव यात्रा को उच्च जाति के लोगों ने रोक दिया और मृतका के बेटे की पिटाई कर दी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया सांकेतिक फोटो

यह मामला पंचमहल जिले के पिंगली गांव का है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को ऊंची जाति के लोगों ने पारंपरिक रास्ते से जा रही एक दलित की शव यात्रा को रोक लिया और मामूली बहस के बाद उच्च जाति के लोगों ने मृतक महिला के बेटे की पिटाई कर दी।

अखबार में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत मृतक महिला के 33 वर्षीय बेटे दिनेश सोलंकी ने दर्ज कराई है। कलोल थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि, दिनेश की मां गंगा का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था। शनिवार की सुबह गंगा के परिजन दरबार समुदाय के असर वाले इलाके से शव यात्रा लेकर गुजर रहे थे कि तभी ऊंची जाति के लोगों ने उनका रास्ता रोक दिया और शव यात्रा को वहां से वापस ले जाने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हुई और ऊंची जाति के लोगों ने दिनेश की पिटाई कर दी।

पंचमहल के एसपी आरवी चुड़ासमा ने बताया कि, “हमें शिकायत मिली थी कि दलितों को उनके पारंपरिक रूट से शव यात्रा को निकलने नहीं दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजदगी में मृतक महिला का अंतिम संस्कार कराया गया। इस मामले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आईपीसी के प्रावधानों के तहत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। इतना ही नहीं पीड़ित दिनेश सोलंकी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसके घर पर पुलिस की तैनाती की गई है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • 'भूपेंद्र यादव के सहयोगियों को हटाने का कारण 'बहुत बड़ा घोटाला'', जयराम रमेश ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- छोटे कर्मचारियों पर एक्शन, बड़े लोगों को बचाया जा रहा

  • ,
  • पटना में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, महाराष्ट्र में 62 मौतें