हालात

मथुरा में गौरक्षक की मौत पर बवाल, पुलिस-स्थानीयों में झड़प, NH-19 किया जाम, लाठीचार्ज के बाद हटे प्रदर्शनकारी

मथुरा के ब्रज क्षेत्र में गोरक्षक चंद्रशेखर, जिन्हें लोग “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे, की कथित गोतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोटवन चौकी के नवीपुर गांव के पास हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोरक्षा से जुड़े गोरक्षक चंद्रशेखर की हत्या पर शनिवार सुबह शहर में बवाल हो गया। कथित गोतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आक्रोशित गोरक्षकों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मथुरा के ब्रज क्षेत्र में गोरक्षक चंद्रशेखर, जिन्हें लोग “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे, की कथित गोतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोटवन चौकी के नवीपुर गांव के पास हुई।

Published: undefined

इसके बाद शनिवार सुबह छाता नेशनल हाईवे पर स्थानीय लोग और गोरक्षक एकत्रित होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे, जिसके चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दूर किया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

गौरक्षकों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे, नहीं तो आने वाले समय में और स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Published: undefined

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही हमें हाईवे पर जाम की सूचना मिली थी, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल एक युवक को मौके से ही पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जो लोग भी इसमें शामिल हैं, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined