
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए आज पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। इस चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं कइ जगहों से ईवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें आ रही है।
यूपी के शामली से डीएम जसजीत कौर ने कहा कि ज़िले में जितने भी पोलिंग बूथ हैं उनकी जानकारी हमने ली है। कई जगहों पर EVM मशीन की शिकायतें आ रही हैं तो उन्हें बदल दिया गया है। सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है। हमारे ज़िले में 3 विधानसभा हैं, जहां एक-एक बूथ बनाया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए