हालात

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सभी भारतीय विमानों को ईरान, इराक और खाड़ी के ऊपर उड़ान न भरने की सलाह, अलर्ट जारी

इराक में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालयने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वह अगलीअधिसूचना तक इराक की सभी गैर-आवश्यक यात्रा करने से बचें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पिछले शुक्रवार को बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत होने के बाद खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने इराक जाने वाले यात्रियों को यात्रा करने से बचने की सलाह दिए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी, “इराक में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली अधिसूचना तक इराक की सभी गैर जरूरी यात्रा से बचें। इराक में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है और वे इराक के भीतर यात्रा करने से बच सकते हैं।”

विदेश मंत्रालय ने कहा, “बगदाद और इरबिल स्थित दूतावास इराक में रहने वाले भारतीयों को सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सामान्य रूप से कार्य करना जारी रखेगा।” इसके अलावा भारत ने अपने सभी विमानों को ईरान, इराक और खाड़ी के हवाई क्षेत्र में नहीं जाने के लिए कहा है।

नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा, “ईरान के एयरस्पेस में उड़ान भरने के बारे में भारतीय एयरलाइंस को कोई औपचारिक निर्देश नहीं मिले हैं। हालांकि डीजीसीए ने संबंधित एयरलाइंस के साथ बैठक की है और उन्हें सतर्क रहने और सभी सावधानियां बरतने को कहा है।”

बता दें कि आज ईरान ने इराक स्थित दो सैन्य ठिकानों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं, जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी ठहरे हुए हैं। इससे पहले बीते दिनों अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। जिसके बाद इराक ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा था कि अब आगे जो होगा उसके लिए अमेरिका जिम्मेदार होगा। बता दें कि कासिम सुलेमानी पर हमले का आदेश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर