हालात

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने भारत को दिया कड़ा संदेश, बोलने और धर्म की आजादी पर कह दी बड़ी बात

ब्लिकंन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर नसीहत देते हुए कहा कि आक्रामकता के इस युद्ध को समाप्त करें, अर्थपूर्ण कूटनीति में संलग्न हों जो केवल शांति उत्पन्न कर सके। अमेरिका कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन का समर्थन करने के लिए तैयार है।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भार आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बैठक के मंच से भारत को मानवाधिकार और अभिव्यक्ति और धर्म की आजादी जैसे मुद्दों पर इशारों-इशारों में बड़ी नसीहत दे दी। इसके साथ ही ब्लिकंन ने यूक्रेन युद्ध के लिए पुरजोर तरीके से रूस की आलोचना करते हुए उसे तत्काल युद्ध बंद कर बातचीत के जरिये मसलों को सुलझाने की सलाह दी।

ब्लिंकन ने कहा कि हम दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, यह हमारे राष्ट्रीय लोकाचार का हिस्सा है। हमें मिलकर काम करना होगा ताकि हमारा लोकतंत्र लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकें। उन्होंने भारत में लोकतंत्र में गिरावट और मानवाधिकार की चिंताओं पर कहा कि हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म की स्वतंत्रता और सभा की स्वतंत्रता जैसे मानवाधिकारों के सम्मान सहित मूल मूल्यों पर खुद को बरकरार रखना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए हम नियमित रूप से भारतीय समकक्षों के साथ जुड़ते हैं ताकि भारतीय सरकार को मानवाधिकारों के न्याय को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और हम ऐसा ही करने के लिए खुद को भी देखते हैं। यह वह मुद्दा है जिस पर हम विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा करते रहते हैं।

ब्लिकंन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा कि जी20 अध्यक्ष-भारत द्वारा आज दिए गए बयान ने पिछले साल बाली में जी20 नेताओं द्वारा जारी घोषणा की फिर से पुष्टि की है, जिसमें यूक्रेन में युद्ध की "कड़ी निंदा" की गई थी। रूस और चीन केवल दो देश थे जिन्होंने कहा कि वे उस बयान पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि आक्रामकता के इस युद्ध को समाप्त करें, अर्थपूर्ण कूटनीति में संलग्न हों जो केवल शांति उत्पन्न कर सके। अमेरिका कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन का समर्थन करने के लिए तैयार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत