हालात

करीब डेढ़ घंटे तक डाउन रहने के बाद ठीक हुआ व्हाट्सएप का सर्वर, मैसेज रहे बंद, करोड़ों लोगों को हुई दिक्कत

व्हाट्सएप लगभग डेढ़ घंटे डाउन रहने के बाद फिर से काम करने लगा है। ज्यादातर लोग इसको एक्सेस कर पा रहे हैं। बता दें कि आज दोपहर में व्हाट्सएप ने अचानक काम करना बंद कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

व्हाट्सएप लगभग डेढ़ घंटे डाउन रहने के बाद फिर से काम करने लगा है। ज्यादातर लोग इसको एक्सेस कर पा रहे हैं। बता दें कि व्हाट्सएप ने मंगलवार को अचानक काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि दोपहर करीब 12 बजे से लोग व्हाट्सएप के जरिए ना मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही कोई मैसेज आ रहा था। कई यूजर्स ने दावा भी किया कि वे लॉगिन करने में भी सक्षम नहीं थे।यूजर प्रोफाइल फोटो और अपनी जानकारी बदलने में असमर्थ थे।

वॉट्सऐप डाउन होने के साथ ही यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर इस बारे में लिखा। यूजर्स एकदूसरे से पूछा कि क्या वाकई वॉट्सऐप की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "आज ऑनलाइन, मैसेज देने और पढ़ने दोनों के लिए एक टिक ही दिखाई दिया। क्या व्हाट्सऐप डाउन है? हैशटैग व्हाट्सएप, हैशटैग व्हाट्सएप डाउन।"

कई अन्य देशों के उपयोगकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि सेवा वर्तमान में गड़बड़ी पैदा कर रही है और सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है।

मेटा के प्रवक्ता ने बताया, "हम जानते हैं कि लोगों को आज व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने में परेशानी हुई। हमने इस मुद्दे को ठीक कर लिया है और किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।"

कई देशों में ठप रहा सर्वर

भारत के अलावा पाकिस्तान, इटली और तुर्की के सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी संदेश भेजने में सक्षम नहीं होने के बारे में पोस्ट किया। यूके में भी व्हाट्सएप सर्वर डाउन रहा। दो घंटे से ज्यादा समय तक आउटेज झेलने के बाद कुछ यूजर्स के लिए व्हाट्सएप चलना शुरू हो गया।

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप को पिछले साल एक मेगा आउटेज का सामना करना पड़ा था, जिसने कई घंटों तक लाखों लोगों को बिना सेवा के छोड़ दिया था, जिससे उसके प्रतिद्वंद्वी टेलीग्राम पर नए उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Oct 2022, 1:14 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम