हालात

योगी राज में महिला आश्रय गृहों पर फिर उठे सवाल, देवरिया के बाद प्रतापगढ़ के 2 आश्रय गृहों से 26 महिलाएं गायब

प्रतापगढ़ के अष्टभुजानगर के जागृति स्वाधार महिला आश्रय गृह में जब डीएम पहंचे तो संचालिका ने बताया कि यहां 16 महिलाएं रहती हैं। लेकिन जब जांच की गई तो मौके पर सिर्फ 3 महिलाएं मिलीं। वहीं अचलपुर के महिला आश्रय गृह में भी 3 महिलाएं मिलीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतापगढ़ के दो आश्रय गृह से 26 महिलाएं गायब

बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बाद प्रतापगढ़ में दो महिला आश्रय गृहों से करीब 26 महिलाओं के गायब होने का मामला सामने आया है। जिले के डीएम ने जब अष्टभुजानगर और अचलपुर में चल रहे महिला आश्रय गृहों का निरीक्षण किया तो यहां से महिलाएं गायब मिलीं। बताया जा रहा है कि सिर्फ 6 महिलाएं ही इन गृह आश्रयों में मिली हैं।

अष्टभुजानगर के जागृति स्वाधार महिला आश्रय गृह में जब डीएम पहंचे तो संचालिका ने बताया कि यहां 16 महिलाएं रहती हैं। लेकिन जब जांच की गई तो मौके पर सिर्फ एक ही महिला मिली। डीएम के पूछने पर संचालिका ने बताया कि बाकी की महिलाएं काम करने गई हैं। इसके बाद प्रशासन ने रात 10 बजे तका इंतजार किया और फिर प्रशासनिक टीम महिला आश्रय गृह पहुंची। लेकिन रात में भी सिर्फ तीन महिलाएं ही मौके पर मिलीं। 13 महिलाएं गायब थीं। जब इस बारे में संचालिका से सवाल पूछा गया तो उसने बताया कि महिलाएं रात में भी नहीं लौटी हैं।

Published: undefined

अष्टभुजानगर के आलावा प्रशासनिक टीम ने अचलपुर में चल रहे एक दूसरे महिला आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। महिला आश्रय गृह के मुताबिक, यहां पर 15 महिलाएं रहती हैं। जब निरीक्षण किया गया तो आश्रय गृह में सिर्फ 3 महिलाएं ही मिलीं, बाकि कि 12 महिलाएं गायब थीं। ये महिलाएं कहा गईं इसे लेकर कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदूषण से छोटे बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं, सरकार की जिम्मेदारी है कि वो कुछ करे- सोनिया गांधी

  • ,
  • 'सरकार की नीतियों से रुपया कमजोर हुआ, आर्थिक हालात अच्छे नहीं', खड़गे ने पीएम मोदी से मांगा जवाब

  • ,
  • ‘मौसम का मजा लीजिए’ वाला बैनर लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, सोनिया गांधी बोलीं- सांस नहीं ले पा रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे

  • ,
  • डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, प्रियंका गांधी ने पूछा- ...अब BJP का क्या कहना है?

  • ,
  • देश के 8 एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस, DGCA ने उठाया ये कदम