हालात

उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

पहली घटना तब हुई जब ड्राइवर को झपकी आने से आगरा जा रही एक मिनी बस एक भारी वाहन से टकरा गई। घटनास्थल पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थानाक्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, “पहली घटना शुक्रवार देर रात तीन बजे हुई जब संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से आगरा जा रही एक मिनी बस एक भारी वाहन से टकरा गई। घटनास्थल पर ही छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना रात करीब चार बजे हुई, जिसमें दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस पलट गई।

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में घायल आठ लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ अन्य को आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना घटी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल