हालात

यूपी: उन्नाव के बाद अब रायबरेली में लगा बीजेपी नेता पर रेप का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी

यूपी के रायबरेली में महिला का आरोप है कि पुलिस ने 16 जुलाई को आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन बीजेपी नेता के दबाव में अभी तक पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं करवा रही है। परिजनों का कहना है कि दरोगा और आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  रायबरेली में लगा बीजेपी नेता पर रेप का आरोप (फाइल)

उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में एक महिला ने बीजेपी नेता पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि बीजेपी नेता ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। थक-हार कर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी निर्लेश सिंह ने उसके साथ डेढ़ महीने तक रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

Published: undefined

महिला का आरोप है कि पुलिस ने 16 जुलाई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन बीजेपी नेता के दबाव में अभी तक पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं करवा रही है। पीड़िता और उसके परिजनों का यह भी आरोप है कि दरोगा और आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के पति का कहना है कि यदि आरोपी के रसूख के चलते उस पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे सपरिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे। इस मामले में पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है।

इससे पहले उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की लड़की ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगाया था कि जून 2017 में उन्होंने उसे बंधक बनाकर कई बार रेप किया था। लड़की का आरोप था कि विधायक के साथ-साथ उसके लोगों ने भी साथ में रेप किया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...