हालात

यूपी: योगी राज में नहीं बदले हालात, अब मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर रेप पीड़िता पर आरोपियों ने फेंका तेजाब

तेजाब हमले रेप पीड़िता 30 प्रतिशत तक जल गई है। पीड़िता को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह चारों आरोपी रात को महिला के घर में जबरन घुस गए और वहां इन्होंने महिला पर तेजाब फेंक दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाए जाने के बाद भी कुछ भी नहीं बदला है। योगी राज में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेखौफ होकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर में सामने आया है। शाहपुर थाना इलाके में चार लोगों ने एक रेप पीड़ित महिला पर तेजाब से हमला किया है। यह आरोपी पीड़िता पर उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म की शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उस पर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया।

Published: 08 Dec 2019, 11:15 AM IST

इस हमले में महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और फिलहाल मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, "यह चारों आरोपी बुधवार की रात को महिला के घर में जबरन घुस गए और वहां इन्होंने महिला पर तेजाब फेंक दिया, क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां के एक अदालत में चल रहे दुष्कर्म के मामले को वापस लेने से इनकार कर दिया था।”

Published: 08 Dec 2019, 11:15 AM IST

त्रिपाठी ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद ये चारों आरोपी फरार है लेकिन इन्हें जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने पुलिस से संपर्क करने के बजाय अदालत में इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था क्योंकि इससे पहले उसने पुलिस के पास जाकर भी इस संदर्भ में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने दावा किया है कि दुष्कर्म के होने का कोई सबूत नहीं था जिसके चलते मामले को बंद कर दिया गया था।

Published: 08 Dec 2019, 11:15 AM IST

वहीं, एसपी ने कहा, “एसिड अटैक की घटना में मामला दर्ज किया गया है। हम हर पहलू से से मामले की जांच कर रहे हैं।”

Published: 08 Dec 2019, 11:15 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 08 Dec 2019, 11:15 AM IST