
उत्तर प्रदेश के बांदा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष तहसील परिसर में ही भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में दो वकील भी शामिल हैं।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि यह मामला अतर्रा थाना इलाके का है। जमीन कब्जे को लेकर दो पक्ष तहसील पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को कानपुर और मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
Published: undefined
आरोप है कि पुलिस के सामने पूरी घटना हुई लेकिन, पुलिस ने रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined