उत्तर प्रदेश: बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ से ज्यादा की दुकानें-जमीन कुर्क
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में थाना कोतवाली के महुआबाग में गजल होटल के नाम से इमारत है। बुधवार को शासन-प्रशासन का अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और होटल से लगी दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार की संपत्ति पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की है। वहां गजल होटल की इमारत से लगी दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। मुख्तार अंसारी और उनके परिवार की संपत्ति इससे पहले भी कई जगहों पर जब्त की जा चुकी है।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि गाजीपुर में थाना कोतवाली के महुआबाग में गजल होटल के नाम से इमारत है। बुधवार को शासन-प्रशासन का अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और होटल से लगी दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। होटल की इमारत के पास बनी 17 दुकानों को खाली करवाया जा रहा है। कुर्क की जा रही संपत्ति की अनुमानित लागत 10 करोड़, 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए