हालात

उत्तर प्रदेश: ट्रक से टकराई अजमेर शरीफ जा रहे जायरीनों की बस, चार लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। ये सभी संत कबीर नगर जिले के बेलहर कलां क्षेत्र से अजमेर शरीफ जा रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार देर रात बस्ती-लुंबिनी रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास उस वक्त हुई जब संत कबीर नगर से अजमेर शरीफ उर्स के लिए जा रही बस की एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दो जायरीनों के अलावा बस और ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बस्ती जिले के निवासी अब्दुल्ला (60), मुख्तार अली (75), संदीप पांडे (32) और सिद्धार्थनगर निवासी शिव राज सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। ये सभी संत कबीर नगर जिले के बेलहर कलां क्षेत्र से अजमेर शरीफ जा रहे थे।

त्यागी ने बताया कि हादसे में 11 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • दिल्ली छात्र प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पुलिस संयम बरते, युवाओं से हिंसा नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएं

  • ,
  • 'E20 की व्यवस्था से सिर्फ एथनॉल उत्पादकों को फायदा', कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर बोला हमला

  • ,
  • टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की विदेश जाने की अनुमति से जुड़ी याचिका

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग