हालात

उत्तर प्रदेश: कासगंज में एक साथ 23 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में मचा कोहराम, चरों तरफ मची चीख-पुरकार!

कासगंज के पटियाली इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से बच्चों और महिलाओं समेत 23 लोगों की शनिवार को जान चली गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सड़क हादसे में मारे गए 23 लोगों का एटा के नगला कसा और आस-पास के गांवो में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अस्पताल से पोस्टमॉर्ट के बाद जैसे ही गांव में 23 लोगों के शव पहुंचे पूरे इलाके में हाकार मच गया। 23 लोगों के शव देखकर लोगों के आंसू नहीं रुक पा रहे थे।

कासगंज के पटियाली इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से बच्चों और महिलाओं समेत 23 लोगों की शनिवार को जान चली गई थी। पटियाली थाना क्षेत्र में सुबह गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर तालाबा में पलट गई थी। 23 मृतकों में 9 बच्चों और 13 महिलाएं भी शामिल थीं। हादसे में कई लोग घायल हो गए थे।

खिरिया ग्राम पंचायत के नगला कसा के सबसे ज्यादा 18 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ग्राम सगोगर रोरी के तीन बच्‍चों और एक महिला की मौत हुई। वहीं, ग्राम बनार की एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब गांव में शव पहुंचा तो बहुत ही दर्दनाक मंजर था।

वहीं, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सभी मृतकों के परिजनों के घर जाकर सांत्वना दी। अंतिम दर्शन के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि लोग धार्मिक या अन्य कार्यक्रमों के दौरान जिस तरह ट्रैक्टर ट्रॉली मैं भरकर जाते हैं उसे रोका जाना चाहिए, क्योंकि इस तरह के हादसे बेहद दर्दनाक हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद