
उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बाप-बेटे को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनो के खिलाफ नोएडा कोतवाली फेज-2 में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पिता-पुत्र श्रमिक कुंज में रहते हैं। इनके खिलाफ सेक्टर 93 में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी।
Published: 07 Apr 2020, 8:50 AM IST
पिता-पुत्र के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) का दुरुपयोग करने के तहत केस दर्ज हुआ है। पिता पुत्र पर आरोप है कि इन्होंने प्रधानमंत्री से संबंधित एक पोस्ट व्हाट्सएप पर पर डाली थी। पुलिस के मुताबिक, घटना एक दिन पहले की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 07 Apr 2020, 8:50 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Apr 2020, 8:50 AM IST