हालात

यूपी: प्रयागराज के फूलपुर IFFCO प्लांट में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, दो की मौत, 15 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के मुताबिक, गैस रिसाव के बाद IFFCO के 15 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई है। बीमार सभी 15 कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डीएम ने बताया कि प्लांट में फिलहाल हालात काबू में है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फूलपुर में भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड के प्लांट में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया है। गैस रिवास की वजह से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। इस संबंध में प्रयागराज के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फूलपुर में IFFCO प्लांट में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत हो गई है।

डीएम के मुताबिक, गैस रिसाव के बाद IFFCO के 15 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई है। बीमार सभी 15 कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्लांट में फिलहाल हालात काबू में है। गैस रिवार के बाद एक संयंत्र इकाई को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्लांट में गैस रिसाव बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात प्‍लांट में अमोनिया और यूरिया निर्माण की दो-दो यूनिट में हर दिन की तरह काम चल रहा था। रात 10 बजे से नाइट शिफ्ट में तैनात कर्मचारी काम में लगे हुए थे। इसी दौरान करीब 11.30 बजे के यूरिया उत्पादन यूनिट में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव से प्लांट में अफरातफरी मच गई। काम कर रहे कर्मचारी प्लांट से बाहर की ओर भागे। वहीं, जो लोग वो प्लांट में ही बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बीमार कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इफको के पीआरओ का हादसे पर बयान आया है। उन्होंने कहा, “प्लांट में एक रॉड टूट गई, जिसमें अमोनिया गैस था। अमोनिया गैस लीक होने की वजह से प्लांट में मौजूद कर्मचारी प्रभावित हुए। उन सबको तुरंत टाउनसिप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 कर्मचारियों की गंभीर हालत होने के कारण उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया, जिसमें से दो की मौत हो गई है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Dec 2020, 9:31 AM IST

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला