हालात

उत्तर प्रदेश सरकार ने डीजीपी मुकुल गोयल को हटाया, अवहेलना और विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने को बताया कारण

मुकुल गोयल ने 2 जुलाई 2021 को पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था। वह 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इससे पहले वह केंद्र में बीएसएफ में अपर पुलिस महानिदेशक ऑपरेशंस के पद पर तैनात थे। जिसके बाद उन्हें यूपी डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल अपने पद से हटा दिए गए हैं। शासकीय कार्यों की अवहेलना और विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के कारण बुधवार शाम को उनको पद से हटा दिया गया है। प्रदेश का नया डीजीपी कौन होगा, फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हुई है।

Published: undefined

यूपी सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अकर्मण्यता के चलते डीजीपी पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया। फिलहाल गोयल की जगह नई नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Published: undefined

गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी गोयल को पिछले साल जुलाई में ही राज्य का पुलिस प्रमुख बनाया गया था। अंतरिम आदेश के तहत उन्हें पुलिस महकमे में नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक पद पर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही यूपी के नए डीजीपी की तैनाती की घोषणा की जाएगी।

Published: undefined

मुकुल गोयल ने 2 जुलाई 2021 को पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था। वह 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इससे पहले वह केंद्र में बीएसएफ में अपर पुलिस महानिदेशक ऑपरेशंस के पद पर तैनात थे। जिसके बाद उन्हें यूपी डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...