हालात

उत्तर प्रदेश: एटा में प्रेमी युगल की हत्या, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

लड़के के परिवार वालों का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने शादी कराने के बहाने दोनों को बुलाया था। वापस आने पर सोमवार देर रात युवक-युवती की हत्या कर दी और मंगलवार तड़के गांव दादुपुर के बाहर दोनों के शवों को पेड़ पर लटका दिए गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रेमी युगल के पेड़ से लटके शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना थाना नयागांव क्षेत्र की है, जहां मंगलवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लाशों को नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक हत्या का आरोप लड़की के परिवार वालों पर है, जो घटना के बाद से ही फरार हैं।

दरअसल नयागांव क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती और पास में ही रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक आपस में प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। दोनों के रिश्तों से लड़की के घर वालों को ऐतराज था। लड़की के घर वालों ने कई बार दोनों को रिश्ता खत्म करने के लिए भी कहा। परिवार वालों की नाराजगी के चलते दोनों प्रेमी 15 दिन पहले घर छोड़कर भी चले गए थे।

लड़के के परिवार वालों ने मृतका के घरवालों पर आरोप लगाया है, कि लड़की के परिवार वालों ने शादी कराने के बहाने दोनों को बुलाया था। वापस आने पर सोमवार देर रात युवक-युवती की हत्या कर दी और मंगलवार तड़के गांव दादुपुर के बाहर पेड़ पर दोनों के शवों को लटका दिए गए।

लड़के के घरवालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद फोर्स के साथ पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक दोनों मृतकों के पैर जमीन से लगे हुए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं लड़की के परिजन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

उधर घटना के बाद से ही लड़की के परिवार का कोई अतापता नहीं है। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। लड़के के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया