हालात

उत्तर प्रदेश: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

कार में सवार लोग नोएडा से बिहार जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त करने के बाद उनके परिजनों को जानकारी दे दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग नोएडा से बिहार जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त करने के बाद उनके परिजनों को जानकारी दे दी है।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर ट्रक खराब हो गया था। यूपीडा कर्मियों ने समय रहते खराब ट्रक को सड़क से नही हटवाया। ऐसे में कोहरे के बी यह हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर वाहन काफी तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। ऐसे में जब घना कोहरा रहता है तो अक्सर हादसे होते रहते हैं। यूपीडा कर्मी की जिमम्मेदारी है कि वह सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटवां। वे हटवाते भी रहते हैं। कोहरे की वजह से अक्सर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से वाहन टकराते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ और कुणाल खेमू ने शेयर किया फिटनेस वीडियो

  • ,
  • राहुल गांधी ने एफआईआर को बताया मेडल की तरह, कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी जंतर-मंतर की तरफ पैदल रवाना, रोकने के लिए बैरिकेड्स और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की दम घुटने से मौत, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

  • ,
  • यूपी के पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-बस्ती समेत कई जिलों के कप्तान बदले