हालात

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के बाद बागपत के कई घरों में जोशीमठ जैसी आई दरारें, रिसाव की भी खबर, दहशत में लोग

स्थानीय निवासी राजीव गुप्ता ने कहा कि 3-4 दिन हो गए हैं। हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तरा प्रदेश के अलीगढ़ के बाद अब बागपत में 25 घरों में दरारें सामने आई हैं। उत्तराखंड के जोशीमठ की तरह इन घरों में दरारें सामने आने से लोग दहशत में हैं। बागपत के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे दरारें आ रही हैं।

Published: undefined

स्थानीय निवासी राजीव गुप्ता ने कहा कि 3-4 दिन हो गए हैं। हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है। वहीं, बागपत नगर निगम के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने कहा कि हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ।

इसी महीने की शुरूआत में 25 घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। कई परिवारों को निकाला गया है। कई लोगों ने अपना घर छोड़कर किराए के आवास पर रहने जाने लगे हैं।

Published: undefined

अलीगढ़ के कई घरों में भी दरारें आनी शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे दरारें आ रही हैं। कंवरीगंज क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना मिली है। अलीगढ़ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कि हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरीः तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, बैंक खातों की होगी गहन जांच