हालात

उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो वाहनों में भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक (डम्फर) में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Published: undefined

उत्तर प्रदेश सीएमओ के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined