उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कनिष्का का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम सुभ्रांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बहू कनिष्का की नाक पर गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है। यह हादसा एक्सप्रेस वे के तिर्वा क्षेत्र में हुआ।
Published: undefined
बेटे और बहू किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। हादसे के वक्त गाड़ी अभिषेक चला रहे थे। किसी कारणवश गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। गाड़ी जब एक्सप्रेस वे 184 किलोमीटर पर पहुंची, तो अचानक आउट ऑफ कंट्रोल होकर डिवाइडर से जा टकराई।
Published: undefined
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि मौके पर तीन पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली के खंभे टूट गए।
Published: undefined
बता दें कि एक हफ्ते पहले ही नंद गोपाल नंदी के बेटे की शादी हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद भी दिया था। शादी समारोह कश्मीर के श्रीनगर में डल झील की वादियों में आयोजित किया गया था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined