हालात

UP चुनाव से ठीक पहले BJP को तगड़ा झटका, योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा, सपा में शामिल

उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। योगी कैबिनेट में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। योगी कैबिनेट में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफ़ा दे दिया है। राज्यपाल को भेजे इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बढ़ती बेरोजगारी, दलितों-पिछड़ों के प्रति बीजेपी सरकार के व्यवहार और व्यापारियों की उपेक्षा को अपने इस्तीफे की वजह बताया है। बता दें, स्वामि प्रसाद मौर्य ने सपा ज्वाइन कर ली है ।

Published: undefined

श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफ़ा

वहीं स्वामि प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने का अखिलेश यादव ने स्वाागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है "सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा'

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined