
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हें। ताजा मामला फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां विद्यालय से घर जा रही छात्रा के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
Published: undefined
बताया जाता है कि कस्बा स्थित इंटर कॉलेज की छात्रा विद्यालय से छुट्टी के बाद जंगल के रास्ते से गांव सरैली जा रही थी, तभी भीमसेन जंगल में पहले से ही बैठे कुछ लोगों ने छात्रा को पकड़ लिया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined