
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी पप्पू के साथ 6 कांवड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Published: undefined
बुधवार को बुलंदशहर के बुकलाना गांव में आपसी विवाद में हुए झगड़े के बाद यहां के रजवाहा पुल पर कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया था। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया था, और पुलिस की जीप में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान कांवड़ियों ने पुलिस वालों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। जान बचाने के लिए पुलिस वालों को मौके से भागना पड़ा था। इस हमले के बाद पुलिस ने आरोपी कांवड़ियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined