
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से आग लग गई। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर-कोतवाली देहात मार्ग पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। बॉयलर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया।
मृतकों में बालगोविंद, रवि, लोकेंद्र, विक्रांत, कमलबीर और चेतराम शामिल हैं। सभी कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले थे। वहीं दोनों घायल मजदूरों की हालत गंभीर है जबकि एक मजदूर लापता बताया जा रहा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए