हालात

उत्तर प्रदेश: तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 30 किमी तक घसीटा, रास्ते भर बिखरे शव के चीथड़े

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार हलदार के रूप में हुई है, जो पयागपुर का रहने वाला था। वह अपनी भतीजी को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था, तभी नानपारा-बहराइच मार्ग पर यह दुर्घटना हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के बहराइच जिले में नानपारा के तहसीलदार की सरकारी गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और शव को कथित तौर पर 30 किलोमीटर तक घसीटा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार हलदार (35) के रूप में हुई है, जो पयागपुर का रहने वाला था। वह अपनी भतीजी को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था, तभी बृहस्पतिवार शाम नानपारा-बहराइच मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। हलदार का शव गाड़ी में फंस गया और काफी दूरी तक घसीटता हुआ नानपारा तहसील पहुंचा।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गाड़ी में बैठे नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी के निलंबन की सिफारिश की है। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर सरकारी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया, ‘‘मृतक नरेंद्र हलदार तथा तहसीलदार के वाहन चालक मेराज अहमद के मोबाइल सीडीआर के जरिए उनके लोकेशन ट्रैक किए गये तो इस बात की पुष्टि हो गयी कि शव को 30 किलोमीटर घसीट कर नानपारा ले जाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये घोर लापरवाही है, इतना भारी शव 30 किलोमीटर तक वाहन में फंसा रहा और किसी को पता ना लगा हो, यह कैसे संभव है? हो सकता है डर के कारण गाड़ी ना रोकी गयी हो।’’

एसपी ने बताया कि वाहन चालक मेराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच हेतु दुर्घटनास्थल के निकट और 30 किलोमीटर रूट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ‘‘बाइक से गाड़ी टकराने की बात संज्ञान में आई है। नायब तहसीलदार के अनुसार उनको घटना की जानकारी नहीं हुई। मामले में नायब तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति की गयी है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया