हालात

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुई झड़प के बाद लखीमपुर खीरी में तनाव

पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जा रही थी, उसके लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई थी। इसी बात को लेकर पुलिस ने आपत्ति जताई, जिसके बाद लोग भड़क गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को माहौल तनावपूर्ण बना रहा। एक दिन पहले यहां की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। यह घटना मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज इलाके में हुई, जहां बीआर अंबेडकर के जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को स्थिति तब बिगड़ी जब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के कथित तौर पर क्षतिग्रस्त होने की खबर फैली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन तेज हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Published: undefined

वहीं, पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जा रही थी, उसके लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई थी। इसी बात को लेकर पुलिस ने आपत्ति जताई, जिसके बाद लोग भड़क गए।

एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम के दौरान लोग प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने अनुमति न होने पर रोका, जिससे लोग नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस ने लोगों को समझाने और भीड़ को हटाने की कोशिश की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Published: undefined

अधिकारियों के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को भी तैनात किया गया।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। किसी भी तरह की नई घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined