हालात

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

एसीपी ने कहा कि दमकल विभाग, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस सहित बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में रविवार को एक घर में संचालित की जा रही पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया, ‘‘विस्फोट उस घर में हुआ जहां पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हुए हैं।’’

विस्फोट के बाद मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कम से कम दो अन्य लोग मलबे में दब गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

एसीपी ने कहा, ‘‘दमकल विभाग, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस सहित बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटे हैं।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं तथा यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो