हालात

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भारी बारिश की वजह से ढही दीवार, हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कैंट के दिलकुशा इलाके में बारिश की वजह से दीवार गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश की वजह से बड़ा हुआ है। लखनऊ कैंट के दिलकुशा इलाके में बारिश की वजह से दीवार गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय यह लोग दीवार के पास ही सो रहे थे। अचानक दीवार गिरने से सभी लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हादसे में मारे गए लोगों को लेकर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है और घायलों के इलाज के 2-2 रुपये की राशि का ऐलान किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • भारतीय संयुक्त परिवार की वापसी, आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते जेन-ज़ी भी लौट रहे हैं घर

  • ,
  • अखिलेश यादव ने छात्र जागरुकता अभियान का ऐलान किया, पीडीए को बताया प्रेम-दया-अपनापन का सूत्र