हालात

उत्तराखंड उपचुनाव नतीजे: रुझानों में बीजेपी को झटका, मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे

बद्रीनाथ में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र भंडारी से 1171 मतों से आगे हैं, वहीं मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उबेद-उर-रहमान से 4898 मतों से आगे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार कांग्रेस के उम्मीदवार दोनों सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बद्रीनाथ में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र भंडारी से 1171 मतों से आगे हैं, वहीं मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उबेद-उर-रहमान से 4898 मतों से आगे हैं।

मंगलौर में भाजपा के करतार सिंह भड़ाना तीसरे स्थान पर हैं। इस सीट पर निजामुद्दीन ने पूर्व में तीन बार जीत दर्ज की है। बुधवार को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए