हालात

उत्तराखंड: BJP विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नगर निगम आयुक्त से दुर्व्यवहार और धमकाने का आरोप

उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संघ ने इस कथित घटना की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को एक बयान जारी किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक महेश जीना और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हाल में देहरादून नगर निगम के आयुक्त गौरव कुमार से दुर्व्यवहार करने और उन्हें धमकाने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इस कथित घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर में हड़ताल कर दी थी।

Published: undefined

अल्मोड़ा में सल्ट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले जीना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा करने), 186 (लोक सेवक को सरकारी काम करने से रोकने), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमानित करने) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय को इस कथित घटना की जांच करने और 15 दिन में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया।

Published: undefined

उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संघ ने इस कथित घटना की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को एक बयान जारी किया। ऐसा आरोप है कि विधायक ने अपने चार साथियों के साथ एक ठेके के आवंटन को लेकर पांच मार्च को देहरादून में नगर निगम के कार्यालय में हंगामा किया।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने कार्यालय में एक वरिष्ठ लिपिक तथा एक ठेकेदार से कथित तौर पर गाली गलौज की तथा उन्हें धमकी दी। जब आयुक्त को मामले की जानकारी दी गयी तो विधायक ने आयुक्त तथा अन्य अधिकारियों से भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

Published: undefined

इस घटना की वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी जिसमें विधायक को नगर निगम आयुक्त से आक्रोश में बहस करते हुए देखा जा सकता है।

बहरहाल, विधायक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त से दुर्व्यवहार नहीं किया।

Published: undefined

जीना ने कहा कि उन्होंने निगम के कर्मचारियों से वे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था, जिसके आधार पर हरियाणा की एक कंपनी को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गयी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने दस्तावेज नहीं दिखाए और उनसे दुर्व्यवहार किया।

नगर निगम कर्मचारियों ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हड़ताल वापस ले ली थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined