
उत्तराखंड के चमोली में भारी भूस्खलन की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट में काम कर रहे मजदूर भूस्खलन की चपेट में आ गए है। हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए। हालांकि यहां अलग-अलग हिस्सों 40-50 मजदूर काम कर रहे थे।
Published: undefined
घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published: undefined
घटना में 12 लोगों के घायल हुए हैं। चार लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है।
वहीं पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि एक गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया जा रहा है। इस साइट पर मजदूर काम पर लगे हुए थे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined